गुम हुआ 3 तोले सोने का पैंडेंट मालिक को सौंपा

पटियाला | शुक्रवार को राजपुरा रोड पर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में राजपुरा से माथा टेकने आई महिला का सोने का पैंडेंट गुम हो गया था। इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाना लाहौरी गेट में दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद जांच में जुटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी आदि की मदद से जांच करते हुए उक्त पैंडेंट को बरामद कर महिला के रिश्तेदार व त्रिपड़ी मार्केट के प्रधान चिंटू नासरा को लौटाया। थाना इंचार्ज रणदीप कुमार ने बताया कि पैंडेंट के अलावा एक व्यक्ति का लापता हुए फोन भी तलाशकर लौटाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को उनके रिश्तेदार राजपुरा से श्री हनुमान मंदिर में माथा टेकने आए थे। गाड़ी से उतरते समय उसकी रिश्तेदार के गले से सोने का 3 तोले का पैंडेंट गिर गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *