लाडपुर गांव की सड़कें फैक्ट्री के लिए आने वाले भारी वाहनों के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधि नवीन शृंगी ने बताया कि कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन फैक्ट्री के दबाव में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को ग्रामीणों की अंतिम बैठक हुई, युवा किसान नेता गिरिराज गौतम भी शामिल हुए। उन्होंने जिसमें पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर चेताया कि 7 दिन में सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विभाग पर पड़ाव डाला जाएगा। – जोनैश मीणा, लोकेश मीणा


