झालावाड़| विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय आयुर्वेद औषधालय झालावाड़ में डॉ. रिंकेश कुमार यादवेंद्र ने रोगियों व आमजन को कैंसर, आयुर्वेद में अर्बुद/ग्रंथि के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है तथा बदलती जीवनशैली, रसायनों का प्रभाव, बढ़ती आयु, खान-पान की अनियमितता व पर्यावरणीय कारणों से इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त व कफ दोषों के असंतुलन तथा धातुओं के विकार से अर्बुद की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे शरीर में अनियंत्रित कोशिका वृद्धि होने लगती है। डॉ. यादवेंद्र ने आयुर्वेदिक औषधियों की उपयोगिता बताते हुए करक्यूमिन, हल्दी के सूजनरोधी गुण, गेहूं घास के प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले प्रभाव, अश्वगंधा के तनाव कम करने व कोशिका वृद्धि नियंत्रित करने के गुण तथा गिलोय के एंटीऑक्सीडेंट व इम्यूनिटी बढ़ाने वाले लाभों की जानकारी दी।


