‘₹20 हजार के लिए बेटी मार डाली’:कैथल में पिता बोले- दुकान में लॉस कहकर पैसे लाने का दबाव बनाया, पति ने फट्‌टी से पीटा

कैथल में 3 दिन पहले दहेज के लिए हुई महिला ज्योति की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। ज्योति के पिता ने कहा कि 20 हजार रुपए के लिए पति ने उसे मार डाला। ज्योति पर बार-बार पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। वह उसे कह रहे थे कि उनकी कपड़े की दुकान में लॉस हो गया है, इसलिए पैसे लेकर आ। इसी बात पर 2 फरवरी को ज्योति के पति ने लकड़ी की फट्‌टी से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि दहेज को लेकर काफी लंबे समय से बेटी को परेशान किया जा रहा था। पूंडरी थाने में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ज्योति के पति को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. 8 मिनट का CCTV सामने आया, चीखने की आवाज आ रही… हाए मम्मी, मर गई जैसी आवाजें ज्योति से मारपीट से जुड़ा 8 मिनट 46 सेकेंड का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें ससुराल पक्ष के लोग उसे एक बंद कमरे में पीट रहे हैं। वीडियो में ज्योति “हाए मम्मी, हाए मर गई” जैसी चीखें मारकर बचाने के लिए गुहार लगा रही है। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के कुछ लोग आते हैं और दरवाजे पर आकर उसके पति से दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। पड़ोसियों ने बीच-बचाव की कोशिश की वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पड़ोसी दरवाजा खटखटाते हैं, लेकिन दरवाजा नहीं खोला जाता। घर के बाहर खड़ी महिलाएं युवक को दरवाजा तोड़ने को कहती हैं। काफी मशक्कत के बाद युवक दरवाजा खोल लेता है। फिर वह महिलाओं के साथ अंदर जाता है और ज्योति को पीट रहे उसके पति को बाहर लाता है। ज्योति के पति के हाथ में फट्‌टी है। जब उससे फट्‌टी छीनने की कोशिश की तो वह खुद को छुड़ाकर फिर से अंदर चला जाता है। देवर भी पाइप लेकर जाता दिखा वीडियो में दिख रहा है कि ज्योति का देवर पाइप लेकर घर में जाता है, जिसके कुछ समय बाद ज्योति की चीखों की आवाज सुनाई देती है। इस दौरान, ससुराल पक्ष से महिला की ननद घर के बाहर खड़ी रहती है और फिर से दरवाजा बंद कर देती है। कुछ समय बाद वह भी घर के अंदर चली जाती है। जांच अधिकारी बोले- बाकी लोगों की भूमिका देख रहे पूंडरी थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में ज्योति के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के शामिल होने के संबंध में जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर यह सामने आया है कि मारपीट के दौरान गंभीर चोटें लगने के कारण ज्योति की मौत हुई है। फट्‌टी और पाइप बरामद कर ली गई है। ————————– ये खबर भी पढ़ें :- कैथल में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या:मायके से कैश लाने की मांग; परिजन का ससुराल पक्ष पर मर्डर का आरोप कैथल में ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए एक 31 वर्षीय विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। ससुराल वाले उससे बार-बार दहेज में पैसे लाने की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने उसके पति, सास, ससुर, ननद और देवर पर उसे पीटने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *