राजस्थान में कुछ दिन मौसम साफ रहेगा:दिन में धूप रहने से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक चढ़ेगा, सुबह-शाम रहेगी तेज सर्दी

राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही आसमान खुल गया है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में बुधवार को पूरे दिन तेज धूप रही। इससे लोगों को तेज सर्दी से राहत रही। भरतपुर संभाग के एरिया में कोहरे रहा और आगामी दो-तीन दिन हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अब अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस हफ्ते सर्दी तेज रहेगी। अगले सप्ताह से सर्दी कम होने लगेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के उत्तर-पश्चिम जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। जोधपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत रही। पूर्वी राजस्थान में कोहरा भरतपुर संभाग के एरिया में बुधवार सुबह से दोपहर तक हल्का कोहरा रहा। भरतपुर, धौलपुर और अलवर के एरिया में कोहरे का असर रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 23.2 और करौली में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भरतपुर संभाग के एरिया में आज और कल भी हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले सप्ताह से कमजोर पड़ेगी सर्दी मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में इस सप्ताह उत्तरी हवाओं का असर रहेगा, जिससे सर्दी तेज रहेगी। लेकिन अगले सप्ताह से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी हवाएं कमजोर होने से सुबह-शाम का तापमान बढ़ेगा और सर्दी का असर कम होने लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *