पाली में दो पक्षों में हुआ विवाद:एक-दूसरे पर हमला किया, बाइक छोड़कर भागे; मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पाली शहर में सोमवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्हें एक क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी मिली। पुलिस ने उसे जब्त कर जांच शुरू की। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में झगड़े के संबंध में रिपोर्ट नहीं दी गई है। पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी चौराहे पर दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर कोतवाली और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौक पर पहुंची। जहां उन्हें एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली। जिसे जब्त करने की कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस को कोई घायल नहीं मिला। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है। एक-दूसरे पर किया हमला
पुलिस के अनुसार- प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि इंद्रा कॉलोनी निवासी कुछ युवकों पर हमला करने के लिए बाइक पर तीन युवक आए थे। इंद्रा कॉलोनी के युवक उनके पीछे लाठी-सरिए लेकर दौड़े तो वे बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *