राशन डीलर की दुकान से 13 बोरी गेहूं चोरी:पीलीबंगा पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपी दबोचे, चोरी का माल बरामद

हनुमानगढ़ की पीलीबंगा पुलिस ने राशन डीपो से गेहूं चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में यह सफलता मिली। रामपुरा के राशन डीलर महेंद्र कुमार (42) ने 5 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से रात के समय 13 बोरी गेहूं चोरी हो गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305, 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर राज कंवर और वृताधिकारी रावतसर हंसराज बैरवा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व वाली टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। जांच में रामपुरा निवासी राजकुमार उर्फ सुनील (20), धर्मवीर (29) और सूरज कुमार (32) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य वारदातों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक सुमन, हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *