लांबा कलां के स्कूल में प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में विजेताओं को बांटे पुरस्कार

टोंक | लांबा कला कलां के राउमावि में बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विजेता रहे बालकों का सम्मान कर पुरस्कार बांटे गए। प्रधानाचार्य सीपी विजयवर्गीय ने बताया कि स्कूल में रोजाना प्रार्थना सभा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते है। उनको संकलित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इस पहल में प्रभारी अक्षय कुमार जैन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ व्याख्याता रिंकू कुमावत, गोपाल पारीक, अक्षय जैन, संजीव, शुभम जोनवाल, शंकर यादव, ममता शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, रामदयाल बैरवा, संदीप, प्रेम चंद, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *