सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- जहरीला पानी पीकर जान गंवा रहे लोग:इंदौर पहुंचीं कांग्रेस प्रवक्ता, कहा- अधिकारियों पर दर्ज हो हत्या का केस

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 32 मौतों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने इस त्रासदी को प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर ‘सिस्टम का फेल्योर’ करार दिया है। प्रेस से चर्चा करते हुए श्रीनेत ने कहा कि एक तरफ सरकार ‘विकसित भारत’ के बड़े-बड़े दावे कर रही है। दूसरी तरफ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में लोग जहरीला पानी पीकर जान गंवा रहे हैं। सरकार नागरिकों को बुनियादी जरूरत यानी साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है, तो विकास की बातें बेमानी हैं। जल जीवन मिशन के बजट पर उठाए सवाल सुप्रिया श्रीनेत ने आंकड़ों का हवाला देते हुए ‘जल जीवन मिशन’ की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया। आरोप लगाया है कि योजना के लिए आवंटित 68,000 करोड़ रुपए के बजट में से अब तक केवल 17,000 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए हैं। सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं पर पैसा खर्च करने के बजाय सिर्फ कागजी योजनाओं में व्यस्त है। इंदौर जैसी घटनाएं नोएडा और गुजरात में भी हो चुकी हैं, लेकिन सिस्टम ने कोई सबक नहीं लिया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने रखी 3 मांगें.. इंदौर की छवि पर लगा दाग देश के सबसे स्वच्छ शहर के एक इलाके में एक साथ इतनी मौतों ने नगर निगम और पीएचई (PHE) विभाग की पोल खोल दी है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *