बेनूर| एसबीआई फाउंडेशन व परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों के 20 गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट संजीवनी का संचालन किया जा रहा है। यूनिट से दूरस्थ गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। इसी क्रम में 7 महीने तक लगातार शिविर के जरिए महिलाओं से संबंधित बीमारियों के मरीज पाए गए। इसके बाद संस्था ने ओंगनार में एक दिवसीय निःशुल्क स्त्री रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत जपं सदस्य देवी कुमेटी, सरपंच धनसिंह व ग्राम प्रमुख जैतराम ने किया। शिविर में 196 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचित्रा, डॉ. लक्ष्मीनारायण साहू ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही रक्त परीक्षण व मुफ्त दवाएं दी गई। इसमें एमएमयू टीम की स्टाफ नर्स रूकमणि नाग, फार्मासिस्ट मोमबती मंडावी, लैब टेक्नीशियन मनीषा नाग ने भी अपनी सेवाएं दीं।


