कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई

जांजगीर | विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। अपने सीनियर भैया-बहनों के लिए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया। विद्यालय को गुब्बारों से सजाकर 12वीं के 213 विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। शुरुआत में सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार दिया गया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने पलों को याद किया और शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समझाइश ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने भैया-बहनों के लिए विभिन्न प्रकार के फनी गेम और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। दोपहर में सभी के लिए भोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर और मिस फेयरवेल चुने गए। राजवीर सिंह राठौर को मिस्टर फेयरवेल का फीता प्राचार्य मनोज पाण्डेय ने पहनाया और आर्या तिवारी को मिस फेयरवेल का फीता उप प्राचार्य सुषमा पाण्डेय ने पहनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *