टोंक | राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक में महिला सुरक्षा को लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन्द्र की प्रभारी डॉ. राखी सिंह ने बताया कि कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई द्वितीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। जिसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सुलोचना मीना ने प्रतिभागी छात्राओं को नियमित रूप से महाविद्यालय में अध्ययन के साथ आत्मरक्षा कोर्स में भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होने पर बल दिया। प्रभारी राखी सिंह ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। यह प्रशिक्षण, विशेष रूप से महिलाओं और स्कूली छात्राओं के लिए, निडरता और सुरक्षा की भावना पैदा करता है। द्वितीय प्रशिक्षण में 35 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर संकाय सदस्य, कार्मिक, छात्राएं मौजूद रहे।


