रजत जयंती महोत्सव: योजना के प्रथम पांच हितग्राहियों को दिए प्रशस्ति पत्र

भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नगर पंचायत नरियरा में विशेष शिविर का आयोजन किया। आयोजन विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सन्नी यादव (जनपद सदस्य कोनार), अनिल जोशी (सरपंच कोनार), लाल सिंह (पार्षद नरियरा) सहित पार्षद दिलचंद, मधु, राजेश, शशिदास, आकाश सिंह (भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष), साधना सिंह (सरपंच), सुरेश बर्मन (सरपंच) उपस्थित रहे। विद्युत विभाग की ओर से कार्यपालन यंत्री राजेश चौहान, सहायक यंत्री बी.एल. जांगड़े एवं कनिष्ठ यंत्री सुमित सोनी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर सोलर वेंडर ग्रीन एनर्जी के संजीव राठौर द्वारा सोलर ऊर्जा के लाभों पर प्रकाश डाला। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पिछले 25 वर्षों में किए गए संरचनात्मक विकास एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई। सहायक यंत्री बीएल जांगड़े ने बताया कि जांजगीर जिले में उपभोक्ताओं की संख्या 25 वर्षों में दो लाख बढ़ी है। शिविर में समय पर विद्युत बिल भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि पंप उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के प्रथम पांच हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *