सात दिवसीय श्रीराम कथा, देशभर से नेता-संतों का आगमन:सागर में 54 फीट ऊंचे मंदिर में श्याम वर्ण हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा

सागर के रुद्राक्षधाम में राधा-कृष्ण के बाद अब श्याम वर्ण बजरंग बली विराजमान हुए हैं। यहां 54 फीट ऊंचे मंदिर में 6 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। मंदिर राजस्थान के मकराना पत्थरों से और प्रतिमा तमिलनाडु की काली शिला से निर्मित है। यह प्रदेश की इकलौती दक्षिणमुखी श्याम वर्ण हनुमान प्रतिमा बताई जा रही है। 1 फरवरी को संत रावतपुरा सरकार के सानिध्य में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। रुद्राक्षधाम में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा पं. प्रेमभूषण महाराज के मुखारबिंद से हो रही है। गुरुवार को मंत्री प्रहलाद पटेल और समापन 6 फरवरी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की संभावना है। मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *