स्मैक का नशा करते युवक गिरफ्तार:खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी, NDPS एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह जाने वाली नई सड़क पर एक युवक को स्मैक का नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस स्मैक खरीद- फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित किष्ठान गुरनानी मोहल्ला बाबूगढ़, गंज निवासी मोहम्मद सलमान (25) पुत्र मोहम्मद जहांगीर है, जो दरगाह नई सड़क पर पुलिस चौकी से आगे माता मंदिर के निकट बैठ कर मादक पदार्थ स्मैक का सेवन कर रहा था। उस दौरान सीआई दिनेश कुमार जीवनानी मय दल गश्त कर रहे थे। जिन्होंने शंका होने पर चैक किया तो आरोपित स्मैक का नशा करते पाया गया। उससे स्मैक पीने की सामग्री बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के निर्देश पर मामले की जांच गंज थाना सीआई महावीर सिंह राठौड़ को दी गई है। वह आरोपित से स्मैक के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं कि वह कहां से और किससे स्मैक खरीदकर लाया है। स्मैक सप्लायर का नाम, मोबाइल नंबर व पहुंचान क्या है। वह किस- किस स्थान पर स्मैक बेचता है। पुलिस को उससे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपित के संबंध में भी सुराग मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *