हजारों बच्चों ने बुधवार को एक साथ डमी पर सीपीआर की प्रैक्टिस कर 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। अचानक हार्ट अटैक से बचाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) मददगार साबित होता है। सीपीआर के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने के लिए नेवटा स्थित सेंट जेवियर्स कैंपस में कार्यक्रम हुआ। जिसमें 4000 स्कूली बच्चों समेत कुल 4317 लोगों ने 2000 मानव प्रतिरूपों पर एक साथ अभ्यास करके दो गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।
ये रिकॉर्ड टूटे; आयोजकों ने दावा किया है कि पिछला रिकॉर्ड 3319 व्यक्तियों (29 सितंबर 2024 को बेंगलुरू में) और 278 मानव प्रतिरूप (25 मार्च 2000 को इंग्लैंड के शेफील्ड में) का था। जो जयपुर ने तोड़ दिया। कार्यक्रम जयपुर वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्निवल के फाउंडर और सात गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मनमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। सीनियर फिजिशियन डॉ. वीके जैन ने कहा कि स्कूलों में सीपीआर प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए। राजस्थान में 24.4 % मौतें दिल की बीमारी से भारत के महापंजीयक की एमसीसीडी की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में मेडिकल सर्टिफाइड मौतों में से 24.4 % दिल की बीमारी और हार्ट अटैक से हुई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 40.8% पर पहुंच था। प्रदेश में 2022 में 19,656 लोगों ने दिल की बीमारी से जान गंवाई। इनमें 12,416 पुरुष, 7240 महिलाएं थीं। दिल की बीमारी से मरने वाले लोगों में 26 % की मौत हार्ट अटैक से हुई है।


