यूडीए आयुक्त ने बजट विकास कार्य देखे, गुणवत्ता पर समझौता नहीं करने के निर्देश

उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के आयुक्त राहुल जैन ने बुधवार को पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के तहत शहर में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसारमा से नांदेश्वर मार्ग और जड़ाव नर्सरी से कलड़वास तक सड़क विस्तार कार्य का जायजा लिया। मौके पर ही सीसी सड़क की कोर कटिंग की गई और डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच भी की गई। इसके बाद आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग से यूडीए को हस्तांतरित उदयपुर–अहमदाबाद मार्ग पर वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या को दूर करने हेतु चल रहे बलीचा तिराहे से सेठ जी की कुंडाल तक ड्रेनेज डिस्पोजल कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने एकलिंगपुरा गांव से आहड़ नदी तक प्री-कास्ट बॉक्स सेल नाला निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण किया। यूडीए आयुक्त जैन ने अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पारस तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सेगमेंट कास्टिंग और पूर्व में कास्ट किए गए कंक्रीट क्यूब की गुणवत्ता की जांच की। पिछले वित्तीय वर्ष की बजट घोषणाओं के तहत बलीचा तिराहे पर री-इंजीनियरिंग एवं रोटरी जंक्शन निर्माण कार्य देखा। इस दौरान अभियांत्रिकी निदेशक संजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता हितेश सुखवाल, निर्मल सुथार, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *