उज्जैन में ‘ग्रूमिंग गैंग’ पैटर्न पर लव जिहाद की साजिश:नाबालिग का पहले खुद ने फायदा उठाया फिर दोस्त को सौंपा, इंदौर के मुस्लिम इलाके में बुर्के में मिली

अब तक सामान्य तरीके से किया जा रहा लव जिहाद अब ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ का रूप अपनाता जा रहा है। उज्जैन में ऐसा ही एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें एक नाबालिग को ग्रूमिंग गैंग पैटर्न पर जाल में फंसाकर न सिर्फ उसके साथ गलत किया गया बल्कि उसे बुर्का पहनाकर धर्मांतरण के लिए भी उकसाया गया।
हिंदू समाज की नाबालिग लड़की के दो दिन पहले विशेष वर्ग के नाबालिग लड़के के साथ गायब होने के मामले को हिन्दू जागरण मंच ने ‘ग्रूमिंग गैंग’ पैटर्न पर लव जिहाद की साजिश बताया है। पुलिस को पीड़िता इंदौर से लड़के के परिवार के घर पर बुर्के में मिली। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई है। पूरे मामले में करीब 12 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की संभावना है। हिन्दू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया ने बताया कि उज्जैन में पहली बार ग्रूमिंग गैंग पैटर्न की तर्ज पर शहर के 5 नंबर नाका क्षेत्र की अवैध कालोनी में सोमवार को एक घटनाक्रम सामने आया। हिंदू समाज की एक दलित 15 साल की नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम परिवार का नाबालिग लड़का बहला-फुसलाकर ले गया। इस पूरे मामले में पीड़िता की सहेलियां और आरोपी लड़के के परिवार ने उज्जैन से भगाने में पूरी मदद की। लड़के के परिवार वालों ने इंदौर में एक घर में रखा। जहा लड़की दो दिन तक मुस्लिम लिबास में में बुर्के में रही। खास बात ये की जब उज्जैन से थाना चिमनगंज पुलिस इंदौर में लड़की को दस्तयाब करने पहुंची तब भी लड़की बुर्के में मिली। नाबालिग ने बुधवार देर रात बयान दर्ज किए और पुलिस ने उसके बयान के आधार पर नाबालिग और उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। लड़के ने यूज कर अपने दोस्त को सौंपा
सोमवार को लड़की के गायब होने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर जब मामले की जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 6 महीने पहले अहमदनगर के एक नाबालिग ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ब्रेकअप कर अपने ही दोस्त को उसके पीछे लगा दिया। लड़की का ब्रेन वाश करने में पास ही में रहने वाली पूरे मामले में पीड़िता की एक वर्ग विशेष की सहेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुस्लिम बाहुल इलाके में बुर्के में मिली लड़की
चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर किसी रिश्तेदार के घर में रखा था। पुलिस ने लड़की को 48 घंटे के अंदर ही इंदौर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र से रेस्क्यू कर लिया। लड़के से पूछताछ जारी है। दोनों नाबालिग हैं। मामले में कुछ लोगों ने दोनों को भगाने में मदद की होगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। क्या होता है ‘ग्रूमिंग गैंग’ पैटर्न
ग्रूमिंग का अर्थ है, किसी नाबालिग या कमजोर व्यक्ति को धीरे-धीरे मानसिक रूप से तैयार करना, ताकि उसका यौन, आर्थिक या भावनात्मक शोषण किया जा सके। जब यह काम संगठित तरीके से समूह (गैंग) द्वारा किया जाए तो उसे ग्रूमिंग गैंग पैटर्न कहा जाता है। ये खबर भी पढ़ें… लव जिहाद का शिकार हुए युवक की घर वापसी होगी जहांगीराबाद क्षेत्र के युवक शुभम गोस्वामी का कथित रूप से दबाव में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आने के बाद मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सामने आए हैं। शुभम ने इस्लाम अपनाने को धोखे और दबाव का नतीजा बताते हुए अब हिंदू धर्म में वापस लौटने की इच्छा जताई है। मंत्री सारंग ने आश्वासन दिया है कि उसकी शास्त्रानुसार घर वापसी कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *