दौसा में चलेगा वार्ड वाइज स्वच्छता अभियान:शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद की पहल; वार्डवासियों की बताई जगहों पर होगी सफाई

दौसा नगर परिषद ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत वार्डवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक वार्ड की सफाई के लिए एक-एक दिन विशेष तौर से तय किया गया है। इसकी शुरुआत 5 फरवरी से वार्ड नंबर एक से होगी। कमिश्नर कमलेश मीणा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 5 फरवरी से शहर में वार्ड वाइज स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए सभी जमादारों को वार्ड वाइज सफाई करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 10-10 सफाई कर्मचारियों की प्रत्येक वार्ड की सफाई के लिए ड्यूटी लगाई गई है। लोगों की भागीदारी से अभियान उन्होंने बताया कि वार्ड में सफाई कार्य के दौरान वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पूरे दिन संबंधित वार्ड में सफाई कार्य किया जाएगा। इस दौरान वार्डवासियों के बताए अनुसार स्थानों को भी साफ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह नियत दिवस को अपने वार्ड की साफ-सफाई में सहयोग कर सामुदायिकता की भावना का परिचय दें और सफाई की जरूरत वाले विशेष स्थानों के बारे में जमादार को अवगत कराएं, ताकि सब मिलकर वार्ड को स्वच्छ बना सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *