कोटा शहर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब महावीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश घर के अंदर रखा खाली सिलेंडर चंद मिनट में चोरी कर फरार हो गया। पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध चोर की तस्वीर कैद हुई है। पीड़ित ने इसकी की शिकायत थाने में दी है। जयेश ने बताया की उनके बड़े भाई देवेंद्र रेलवे में नौकरी करते हैं। और महावीर नगर विस्तार योजना में रहते हैं। बुधवार रात साढ़े 9 बजे करीब परिवार सहित घर में मौजूद थे। करीब 9 बजकर 45 मिनट पर अज्ञात बदमाश मेन गेट से अंदर घुसा। सीढ़ियों के नीचे रखा खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गया। बदमाश जब स्कूटी में सिलेंडर लेकर जा रहा था। तो उसे पड़ोसियों ने देखा। पहले तो पड़ोसियों ने सोचा, कोई परिचित होगा। बाद में पता लगा वो चोर था। जिसके बाद आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया। जिसमें बदमाश खाली सिलेंडर स्कूटी में आगे लेकर जाता हुआ नजर आया है। फुटेज में स्कूटी सवार का चेहरा व स्कूटी का नंबर साफ नजर नहीं आ रहे हैं। जयेश ने बताया की दो महीने पहले भी घर से आटे का बैग चोरी हुआ था।


