सागर में ट्राली चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार:घर के बाहर खड़ी ट्राली को ट्रैक्टर की मदद से लेकर भागे थे आरोपी

सागर की नरयावली थाना पुलिस ने ट्राली चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी गई ट्राली बरामद की गई है। साथ ही वारदात में उपयोग किया गया ट्रैक्टर जब्त किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी भवानी टोंटे निवासी वार्ड क्रमांक-20 नरयावली ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह खेती किसानी करता है। 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे मैंने अपनी ट्राली लखन पटेल के मकान के बाजू में रोज की तरह खड़ी की थी। ट्रैक्टर अपने घर ले आया था। दूसरे दिन सुबह जब मैं अपनी ट्राली उठाने के लिए पहुंचा तो वहां ट्राली नहीं मिली। आसपास और मोहल्ले वालों से ट्राली के संबंध में पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। वारदातस्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए। जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। चोरी कर बेच दी थी ट्राली संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस राजकुमार उर्फ राज पिता पूरन कोरी उम्र 25 साल, शिवम पिता रूपसिंह सेन उम्र 19 साल और नूर पिता सलीम खान उम्र 22 साल तीनों निवासी सागर को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने ट्राली चोरी करना और उसे बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई ट्राली को बरामद किया। उनके कब्जे से वारदात में उपयोग किया ट्रैक्टर जब्त किया गया। नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *