जयपुर में 11वीं मंजिल से लकड़ी बंडल गिरा, मौत:क्रेन से छत पर रहे थे पहुंचा, नीचे काम कर रहा मजदूर दबा

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरे लड़की बंडल के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। क्रेन की मदद से लड़की बंडल को बुधवार दोपहर छत पर पहुंचाया जा रहा था। ऊंचाई से लकड़ी बंडल के गिरने से नीचे काम कर रहा मजदूर दब गया। रामनगरिया थाना पुलिस ने जेएनयू हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SI गिरवर सिंह ने बताया- हादसे में बिहार के कटिहार निवासी मानिक कुमार (19) पुत्र सोनू कुमार की मौत हो गई। करीब 8 महीने पहले वह गोनेर रोड पर स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने आया था। निर्माणाधीन बिल्डिंग से करीब 50 मीटर दूर ही टीनशेड के बने कमरों में मम्मी-पापा और बहन के साथ रहता था। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह निर्माणाधीन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर हेल्पर का काम कर रहा था। इस दौरान ही क्रेन की मदद से बिल्डिंग की 11वीं मंजिल की छत पर लकड़ी का बंडल पहुंचाया जा रहा था। क्रेन से टूटकर अचानक लकड़ी बंडल ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहा हेल्पर मानिक के ऊपर आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने साथी मजदूरों की मदद से उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक करने के बाद उसे डेड घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *