कोटपूतली में अधिवक्ताओं का पेन डाउन कार्यस्थगन:जिला स्तरीय न्यायालयों को यथावत रखने की मांग,जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

कोटपूतली में जिला अभिभाषक संघ के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने पेन डाउन कार्यस्थगन किया। यह कार्यस्थगन एससी-एसटी एवं पोक्सो न्यायालय सहित सभी जिला स्तरीय न्यायालयों और कार्यालयों को जिला मुख्यालय कोटपूतली पर ही यथावत रखने की मांग को लेकर किया गया है। इस दौरान सभी न्यायिक कार्य स्थगित रहे। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि शर्मा को मुख्य न्यायाधीश के नाम और जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय कोटपूतली में न्यायिक कार्यों को लेकर ज्ञापन ज्ञापन में बताया गया कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले के एससी-एसटी एवं पोक्सो न्यायालय के न्यायिक कार्य जिला मुख्यालय कोटपूतली पर पहले ही शुरू हो चुके हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि इन न्यायालयों को पूर्णतः या आंशिक रूप से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित न किया जाए और वे पूर्ण रूप से कोटपूतली में ही यथावत रहें। इसके साथ ही, सभी जिला स्तरीय न्यायालय भी शीघ्र ही जिला मुख्यालय कोटपूतली पर प्रारंभ किए जाएं। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि विराटनगर न्यायिक क्षेत्र से संबंधित वे सभी पत्रावलियां जो अभी तक शाहपुरा अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटपूतली को स्थानांतरित किया जाए। अधिवक्ताओं ने जिले के राजस्व अपील अधिकारी की स्थापना कोटपूतली जिला मुख्यालय पर करने और कलक्टर मुद्रांक का कार्यालय व क्षेत्राधिकार अलवर से हटाकर कोटपूतली में खोलने की भी मांग की। इस दौरान उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव मुकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम यादव, रामचन्द्र यादव, बजरंग लाल शर्मा प्रथम, मुरारी लाल शर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, मधुसूदन अग्रवाल, ओमप्रकाश सैनी, पी.के. जोशी, अशोक आर्य, जितेन्द्र रावत, सुरेन्द्र शर्मा, अमरसिंह चौधरी, रोहिताश शर्मा, अशोक योगी, राजेन्द्र कुलदीप, राजेन्द्र चौधरी, राजेश चौधरी, प्रेमप्रकाश शर्मा, के.के. शर्मा, गजराज यादव, सतीश हाडिया, सुबेसिंह मोरोड़िया, पुरूषोतम बिदाणी, विवेक त्यागी, शिवकुमार शर्मा, समर यादव, लालचन्द यादव, अनिल शर्मा, मधु वर्मा, ज्योति शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, इस्माईल खान, महेश रहीसा, चेतराम रावत, सुभाष गुर्जर, गोविन्द रावत, राजकुमार मण्डोवरा, निशु सैनी, योगेश सैनी, भोलाराम गुर्जर, राजेश कुमार गुर्जर, अभिषेक शर्मा, किशन लाल यादव, पंकज शर्मा, रामकिशन शर्मा, विक्रम चौधरी, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *