कोड्याई मामला गरमाया:नरेश मीणा ने 14 फरवरी को कोड्याई गांव आने की घोषणा, ग्रामीणों के साथ मिलकर बनाएंगे रणनीति

सवाई माधोपुर के कोड्याई गांव में जेवरातों के लिए एक महिला की गला और पैर काटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद सवाई माधोपुर जिले की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। यह बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने राजस्थान विधानसभा में इसे लेकर सरकार को घेरा। जिसके बाद उन्होंने जयपुर में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के बाद वह जयपुर से कोड्याई गांव पहुंची। यहां वह जस्टाना बाईपास पर शव लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी रही। करीब 23 घंटे बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समझौता हुआ। नरेश मीणा ने कोड्याई गांव आने की घोषणा धरने के बीच में ही नरेश मीणा ने कोड्याई गांव पहुंचने की सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी। वह टोंक कोर्ट में तारीख पेशी से फ्री होकर यहां आते, उससे पहले ही यहां समझौता हो चुका था। जिसके चलते नरेश मीणा को कोड्याई गांव नहीं आए। समझौते के बाद नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर प्रशासन को समझौते के सभी प्वाइंटों को 10 दिन में पूरा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उन मुद्दों को नियत समय सीमा में पूरा किया जाए। अगर 10 दिन के भीतर समझौते की सभी मांगों को नहीं माना गया तो वह 14 फरवरी के दिन को कोड्याई गांव आएंगे। वह यहां आकर ग्रामीण से चर्चा करने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *