धौलपुर में 95 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला:एसपी विकास सांगवान ने देर रात जारी की सूची

धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने देर रात 95 नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में लोकेंद्र सिंह को टाउन चौकी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मुकेश शर्मा को रेल चौकी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जिले के 95 हेड कांस्टेबल सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। परिणाम आने के बाद एसपी ने इन सभी सहायक उप निरीक्षकों को फील्ड में तैनाती दी है। इनमें से 13 नव पदोन्नत एएसआई को एसपी ऑफिस, एडिशनल एसपी ऑफिस और सीओ ऑफिस में नियुक्त किया गया है। जारी सूची के अनुसार, नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह को चौकी जसूपूरा, राजकुमार डागुर को चौकी हाउसिंग बोर्ड, कलेक्टर सिंह को चौकी बिजौली, राजकुमार को चौकी टाउन बाड़ी, प्रदीप सिंह को चौकी गुम्मट बाड़ी और जयदेव सिंह को चौकी वन विहार बसई डांग पर तैनात किया गया है। इसी क्रम में सोनवीर सिंह को चौकी जपावली थाना कंचनपुर, गोपाल सिंह को चौकी अंडवा पुरैनी थाना दिहौली, हरवीर सिंह को चौकी झिरी सरमथुरा, अरुण शर्मा को चौकी पचगांव थाना सदर और मुकेश कुमार को डीएसटी टीम धौलपुर में नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *