फाजिल्का में चोर ने सवा मिनट में गल्ला खाली किया:CCTV में कैद, बिना शटर तोड़े दुकान में घुसे चोर, नकदी लेकर फरार

फाजिल्का के कैलाश नगर में एक चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिनदिहाड़े बंद पड़ी दुकान का शटर खोलकर एक शख्स दुकान में दाखिल हुआ और दुकान के गल्ले से करीब 2 हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गया । दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई । इसमें शटर खोल उसके नीचे से आरोपी अंदर दाखिल होता और दुकान के गल्ले से नगदी लेकर वापस जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजेश कुमार ने बताया कि कैलाश नगर 4D में वह किरयाना की दुकान चलाते हैं । उन्होंने बताया कि वह दुकान का शटर लॉक कर गए थे । और उसकी चाबी उनके पास थी । जब वह दुकान पर लौटे तो शटर खुला हुआ मिला । हालांकि शटर से कोई तोड़फोड़ नहीं की गई थी । जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला खुला हुआ था और उसमें से करीब 2000 की नगदी गायब थी । राजेश कुमार का कहना है कि वह चिंता में है कि आखिरकार आरोपी शटर कैसे खोलकर अंदर दाखिल हो गया । फिलहाल उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची है । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पूर्णचंद का कहना है कि घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *