राकेश गुप्ता ने संभाला उज्जैन जोन के एडीजी का पदभार:महाकाल के किए दर्शन, पुलिस बल ने दी सलामी; बोले-कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करेंगे

वरिष्ठ आईपीएस राकेश गुप्ता ने गुरुवार को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश एवं संभाग में शांति व सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। महाकाल दर्शन के बाद एडीजी राकेश गुप्ता पुलिस मेस पहुंचे। जहां उज्जैन संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा उन्हें सलामी दी गई। राकेश गुप्ता इससे पूर्व संचालक खेल एवं युवक कल्याण के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से चर्चा करते हुए एडीजी राकेश गुप्ता ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। बता दें कि गृह विभाग ने हाल ही में प्रशासनिक सुविधा के दृष्टि से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है, जबकि राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *