भीलवाड़ा के आरजिया गांव के निकट आज कोटा बाईपास रोड पर कोठारी नदी में बच्ची का भ्रूण पानी में दिखाई दिया। मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब शव पानी में देखा तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ्भ्रूरण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मांडल थाने के एएसआई के सी धाबाई ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। बच्ची के भ्रूण को नदी से बाहर निकलवा कर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा कि यह बच्ची मृत अवस्था में फेंकी गई अथवा जीवित थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया ओर आसपास में पूछताछ की जा रही है।


