सीकर में महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव बारात:15 फरवरी को महाआरती, अघोरी झांकी और समाधि पूजन के कार्यक्रम होंगे

सीकर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकलेगी। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में इस बार काफी उत्साह नजर आ रहा है। आज महाशिवरात्रि आयोजन का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ। श्रीकल्याण धाम सीकर में महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सान्निध्य में मंदिर व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन में 4 दिवसीय कार्यक्रम होगा, इसके तहत 12 फरवरी से 11 लाख पंचाक्षरी जाप शुरु हो जाएंगे। 14 फरवरी को शाम 7 बजे भगवान शिव की महाआरती होगी। 15 फरवरी को सुबह सवा 8 बजे भगवान शिव की महाआरती, साढ़े 8 बजे जाप समर्पण और सवा 9 बजे संत रामचंद्र दास महाराज का समाधि पूजन, सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक होगा। 15 फरवरी की शाम 5 बजे भगवान शिव बारात मुख्य मार्गो से होते हुए कल्याण धाम पहुंचेगी। शिव बारात संपन्न होने पर भगवान शिव की महाआरती की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज मंदिर के कार्यकर्त्ताओं की मीटिंग हुई और आयोजन को लेकर जिम्मेदारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *