कुल्लू में गांव के पीछे पहाड़ दरका, VIDEO:घर छोड़कर भागे लोग, अभी भी पत्थर गिर रहे, दहशत में ग्रामीण

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज सुबह के वक्त एक गांव के पीछे बड़ा पहाड़ गिर गया। इससे पहनाला क्षेत्र में के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लैंडस्लाइड के बाद गांव के पीछे के पहाड़ से बड़ी बड़ी चट्टानें गांव की तरफ गिरी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों को छोड़कर भाग निकले। पहाड़ गिरते ही गांव के पीछे पहाड़ में धूल के गुबार उड़ने लगे। इस घटना के सामने आए वीडियो में पहाड़ी से मलबा गिरने और तेज आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। वीडियो में पहाड़ गिरने का भयावह मंजर नजर आ रहा है। वहीं कुल्लू के अनुसार- अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। अभी भी पत्थर और चट्टानें गिर रही गनीमत यह रही कि ये चट्टानें गांव के पिछली साइड नाले में जाकर रुक गई। इससे कोई जान और माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पहाड़ी से अभी भी रुक-रुक कर पत्थर और चट्टानें गिर रही है। ग्रामीण डरे व सहमे इससे पहनाला क्षेत्र के लोग डरे व सहमे हुए है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बता दें कि बीते दो सप्ताह के दौरान प्रदेश में अच्छी बारिश बर्फबारी हुई है। माना जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के कारण में नमी बढ़ने से लैंडस्लाइड हुआ है। कुल्लू में पहाड़ गिरने के PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *