कांकेर में शादी के निमंत्रण पर मारपीट:मुखिया पक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बेटे को पीटा, घायल अस्पताल में भर्ती

कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी-111 में शादी के निमंत्रण को लेकर हुए विवाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बितिका मल्लिक और उनके बेटे की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि गांव के मुखिया खुदीराम भक्त के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायलों का इलाज बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बितिका मल्लिक के बेटे की शादी के निमंत्रण में सगाई और शादी का कार्ड एक साथ बांटा गया था। बताया जा रहा है कि सगाई के लिए अलग से निमंत्रण नहीं दिए जाने पर गांव के मुखिया खुदीराम भक्त नाराज हो गए थे। इसी बात को लेकर बीती रात गांव में एक बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान चर्चा चल रही थी कि तभी मुखिया पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक बितिका मल्लिक के बेटे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। परिवार पर लाठी-डंडों से हमला पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 10 लोगों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पूरे परिवार की पिटाई की। इस हमले में बितिका मल्लिक के बेटे की आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बितिका मल्लिक भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी सभी घायलों को बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैठक के दौरान हमला करने का आरोप पीड़िता बितिका मल्लिक ने बताया कि बीती रात शादी को लेकर गांव में समाज की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान गांव के मुखिया और उनके आसपास के लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल, मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *