पाकिस्तान मैच पर कप्तान सूर्यकुमार बोले-हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ:हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है, हम वहां जाने के लिए पूरी तरह तैयार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ शब्दों में टीम इंडिया का रुख स्पष्ट किया है। गुरुवार को मुंबई में कैप्टन्स डे के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि भारत की तरफ से खेलने को लेकर कभी कोई मना नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि खेलने से इनकार दूसरी ओर से किया गया है।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ICC ने हमें फिक्सचर दिया है और भारत सरकार ने न्यूट्रल वेन्यू को लेकर फैसला लिया है। हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है और हम वहां जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाकी आगे क्या होगा, वो देखा जाएगा। 4 दिन पहले एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने X पोस्ट में भारत से मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। उसने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया था। क्योंकि, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया था। बांग्लादेश सुरक्षा का हवाला देकर अपने मैच भारत की बजाए श्रीलंका में कराने की मांग कर रहा रहा था। यह पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद शुरू हुआ। BCCI ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में रहमान को भारतीय लीग से हटा दिया था। भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू पर टूर्नामेंट
भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिनहले स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *