पंजाब के लुधियाना में एक पड़ोसी ने गली में कुत्ते के कारण विवाद हो गया। कुत्ते का शौच साफ कर रही महिला और उसकी पति पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पड़ोसी ने ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलाकर महिला की दुकान के शीशे तक तोड़ दिए। ईंट लगने के कारण महिला का सिर फट गया। ईंट लगने के तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गई। उसे उसकी बेटी ने संभाला। उसके पति के शरीर पर भी काफी चोट आई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। इलाके के लोगों ने घायल महिला और उसके पति को सिविल अस्पताल उपचार के लिए भेजा। पीड़ित महिला मुताबिक इस मामले में वह थाना जमालपुर में शिकायत भी दर्ज करवाएगी। कुत्ते का शौच साफ करते समय पड़ोसी ने किया हमला जानकारी देते हुए घायल महिला चरणजीत कौर ने कहा कि वह जमालपुर की रहने वाली है। वह आज अपने कुत्ते का शौच गली में साफ कर रही थी। तभी पड़ोसी उसे गालियां देने लगा। महिला ने कहा कि पड़ोसी बलवीर सिंह को गालियां देने से रोका लेकिन वह माना नहीं। बलवीर सिंह ने उसे धमकी दी कि जिसे बुलाना है बुला लो वह किसी से नहीं डरता। पड़ोसी ने सिर पर मारा पत्थर चरणजीत ने कहा कि बलवीर ने गली में ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। शोर शराबा सुनकर बाथरुम में नहा रहा उसका पति जब बलवीर को समझाने गया तो उसने ईंट-पत्थर मारे। एक पत्थर चरणजीत के सिर पर लगाय। बाकी उसके पति के शरीर पर चोटें आई। चरणजीत मुताबिक खून से लथपथ हालत में उसे लोग अस्पताल लेकर आए। सिर फट जाने के कारण उसके अब टांके लगे है। सीसीटीवी के आधार पर वह पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। इस घटना के बाद उसके परिवार को पड़ोसी से जान से मारने का खतरा है। प्रशासन से अपील है कि उनके परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाए।


