गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब अंब-अंदौरा तक चलेगी:ऊना का पटना-कोलकाता से सीधा रेल संपर्क होगा, शैड्यूल जल्द

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को नंगल डैम रेलवे स्टेशन से अंब-अंदौरा तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से ऊना का पटना और कोलकाता से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। वर्तमान में, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12326) सप्ताह में एक बार शनिवार को नंगल डैम रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए चलती है। वापसी में, यह ट्रेन गुरुवार को कोलकाता से नंगल डैम के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन 1805 किलोमीटर की दूरी लगभग 31 घंटे 50 मिनट में तय करती है और इसके मार्ग में 16 ठहराव हैं। ट्रेन के अंब-अंदौरा तक विस्तारित होने से ऊना के यात्रियों को लखनऊ, वाराणसी, पटना और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और तीर्थस्थल गंगा सागर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन को नंगल डैम से अंब-अंदौरा तक बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की थी, जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी है। उत्तर रेलवे ने अंबाला रेलवे डिवीजन को गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जल्द निर्धारित करने का निर्देश दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद ही ट्रेन का अंब-अंदौरा तक परिचालन शुरू हो पाएगा। गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12326) का वर्तमान शेड्यूल (शनिवार को नंगल डैम से): नंगल डैम (NLDM): 07:00 (प्रस्थान) आनंदपुर साहिब (ANSB): 07:13 (आगमन) / 07:15 (प्रस्थान) रूपनगर (RPAR): 07:48 (आगमन) / 07:53 (प्रस्थान) सिरहिन्द जंक्शन (SIR): 08:50 (आगमन) / 09:12 (प्रस्थान) अंबाला कैंट (UMB): 09:55 (आगमन) / 10:05 (प्रस्थान) सहारनपुर (SRE): 11:20 (आगमन) / 11:25 (प्रस्थान) मुरादाबाद (MB): 14:25 (आगमन) / 14:33 (प्रस्थान) लखनऊ (LKO): 19:35 (आगमन) / 19:45 (प्रस्थान) वाराणसी (BSB): 01:25 (अगले दिन)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *