शाजापुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी:कलेक्टर बंगले के पास से वारदात, सीसीटीवी में दिखे चोर

शाजापुर शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने व्यस्त स्टेशन रोड और टंकी चौराहा क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले स्टेशन रोड स्थित अग्रवाल किराना स्टोर के पास खड़ी एक बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक कोशिश करने के बाद असफल रहने पर वे वहां से निकल गए। इसके बाद चोर टंकी चौराहा पहुंचे, जहां कलेक्टर बंगले के पास खड़ी दूसरी बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गए। दोनों ही स्थानों की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। इस संबंध में फरियादी संदीप राजपूत (19 वर्ष), पिता ईश्वरसिंह राजपूत, निवासी आर.एस. कोल्ड स्टोर्स, मझानिया जोड़, शाजापुर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप पाटीदार हार्डवेयर, टंकी चौराहा में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक MP70 MB5748) को शाम 4:30 बजे गोडाउन के सामने लॉक कर खड़ा किया था। शाम 7:30 बजे लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्दी ही चोर गिरफ्तार होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *