कोटा के थर्मल चौराहा प्लांट गेट पर सब्जी विक्रेता के ठेले में सब्जियों के बीच करीब 3 फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सब्जी विक्रेता की सूचना के बाद स्नेक कैचर ने तुरंत रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सब्जी विक्रेता और ग्राहकों को सूझबूछ से समय रहते सांप को पकड़ लिया गया, अन्यथा कोई घटना हो सकती थी। दरअसल, घटना उस वक्त सामने आई जब सब्जी खरीदने आया ग्राहक सब्जियां छांट रहा था। इसी बीच अचानक से एक तीन फीट का सांप सब्जियों में से निकलकर सामने आ गया, जिससे वह घबराकर तुरंत पीछे हट गया। उसने तुरंत सब्जी विक्रेता को सांप के बारे में बताया। जिसके बाद सब्जी विक्रेता रामचंद्र ने तत्काल स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक सब्जियों के बीच छिपे सांप को रेस्क्यू किया। पहले देखिए, 4 PHOTOS वाटर स्नेक प्रजाति का था ये सांप स्नेक कैचर ने बताया कि यह करीब तीन फीट लंबा वाटर स्नेक था, जो नॉन-पॉइजनस यानी विषहीन प्रजाति का होता है। गोविंद शर्मा ने बताया कि हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन इसके काटने से संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में पानी के पास छोड़ दिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। वन्यजीव विशेषज्ञों ने लोगों से की अपील घटना के बाद सब्जी विक्रेता ने राहत की सांस ली और समय पर रेस्क्यू होने से एक हादसा भी टल गया। वन्यजीव विशेषज्ञों ने भी लोगों से अपील की है, कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दे।


