जांजगीर-चांपा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान खाक, मशक्कत के बाद पाया काबू

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर एक युवक राजकुमार फंस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लाखों रुपये का सामान जलकर खाक आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। आग की लपटें दुकान से बाहर तक आ रही थीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। राजकुमार नामक युवक दुकान के अंदर फंसा गया था, जिसे बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही बलौदा थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी ने मिलकर आग पर काबू पाने और फंसे हुए युवक को बचाने का लगातार प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *