सीकर के SK हाॅस्पिटल में डाॅक्टर-नर्स के बीच विवाद गहराया:कार पार्किंग को लेकर नर्स ने डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

सीकर के SK हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट के सामने कार पार्किंग करने को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच हुआ विवाद गहरा गया है। बुधवार को डॉ. संजय ने कैंसर यूनिट के सामने कार खड़ी कर दी थी, इस दौरान यूनिट के अंदर नेशनल कैंसर डे का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम होने के कारण नर्सिंग ऑफिसर सुमन देवी ने यूनिट के गेट के सामने कार खड़ी से मना किया तो विवाद बढ़ गया। इस विवाद को लेकर आज SK हॉस्पिटल के पार्क में नर्सिंगकर्मियों ने मीटिंग की और रोष जताया। नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि डॉ. संजय के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
हॉस्पिटल कैंपस में कार पार्किंग को लेकर डाॅक्टर और महिला नर्सिंगकर्मी के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। आज नर्सिंगकर्मियों ने हॉस्पिटल सुप्रीटेंटेंट के ऑफिस के सामने मीटिंग कर डॉ. संजय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन सौंपा। नर्सिंगकर्मियों ने विवाद को निंदनीय बताते हुए महिला नर्सिंगकर्मी से दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार और बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। नर्सिंगकर्मियों और डॉक्टर के बीच विवाद बढ़ता देख SK मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक चौधरी ने भी दोनों पक्षों को समझाइश और वार्ता के लिए बुलाया है।
महिला नर्सिंग ऑफिसर सुमन देवी ने बताया कि बुधवार को कैंसर डे का आयोजन था। इसी दौरान डॉ. संजय कार लेकर आए और कैंसर यूनिट के सामने कार खड़ी की कर दी। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा तो डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और हाथ मरोड़ दिया। इससे उसके हाथ पर चोट भी लगी। जिसकी शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन को दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं नर्सेज संघर्ष समिति के संयोजक रामनिवास चाहर ने बताया कि बीते दिन नर्सिंग ऑफिसर सुमन अपनी ड्यूटी पर कैंसर वार्ड में कार्यरत थी। डाॅक्टर की इस तरह की मानसिकता के चलते नर्सिंग कर्मियों में काफी आक्रोश है और अगर मामले में जल्द न्याय नहीं मिलता है तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो कार्य बहिष्कार और हड़ताल भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *