2026 में 1 लाख पदों पर होंगी भर्तियां:युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का संवाद; मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा गुरुवार को दौसा जिले के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर युवा संवाद किया। भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों को लेकर चिंतित और सतर्क है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2026 में अलग-अलग विभागों में युवाओं के लिए 1 लाख से अधिक सरकारी भर्ती निकालकर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है, ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा हो तथा भर्ती प्रक्रिया पूरी होकर पात्र युवाओं को रोजगार मिले। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे गोरा ने कहा केन्द्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के हित में काम करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। गोरा का फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आगामी समय के लिए तैयार करने पर है। गोरा के यहां पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए दौसा में युवा संवाद कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोरा ने मेहंदीपुर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। पंडितों ने चोले का टीका लगाकर स्वागत किया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा मोदक प्रसादी भेंट की गई। इससे पहले बालाजी मोड़, मीन भगवान मंदिर व मुख्य बाजार में कई जगह जोरदार स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *