लुधियाना में अखबार बांटने निकले बुजुर्ग पर हमला:मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना घायल बुजुर्ग DMC अस्पताल में भर्ती

लुधियाना में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्होंने मेहनत-मजदूरी करने वाले बुजुर्गों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला शिमलापुरी इलाके का है, जहां वीरवार सुबह करीब 6 बजे अखबार बांटने वाले एक बुजुर्ग विनोद कुमार को बाइक सवार दो युवकों ने घेर लिया और बेरहमी से मारपीट कर उनसे नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दो बार घेरा ट्रॉली के पीछे छिपकर बचाई जान पीड़ित के बेटे अखिल ने बताया कि उनके पिता विनोद हर रोज की तरह सुबह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घंटा घर से अखबार लेने जा रहे थे। जब वह शिवपुरी चौक के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। विनोद ने खतरे को भांपते हुए सड़क से गुजर रही एक ट्रॉली का सहारा लिया और खुद को बचाते हुए आगे निकल गए। मंदिर के पास फिर रोका,हथियार से किया हमला अखिल के मुताबिक कुछ ही दूरी पर स्थित टूटी वाले मंदिर के पास उन्हीं बाइक सवार युवकों ने दोबारा पिता का रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि विनोद कुछ समझ पाते आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर एक्टिवा समेत नीचे गिरा दिया। लुटेरों ने बुजुर्ग पर लातों से हमला किया और किसी तेजधार हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया। जब बुजुर्ग अधमरे होकर गिर पड़े तो आरोपी उनकी जेब से करीब 4,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। DMC अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस खंगाल रही CCTV वारदात के बाद घायल विनोद ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचित किया। परिवार ने तुरंत उन्हें DMC अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली गई है। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *