इंदौर में कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा:दुबई से लौटे गोलू अग्निहोत्री को एयरपोर्ट से उठाया; कमलनाथ के खास समर्थक माने जाते हैं

इंदौर में सोमवार को कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री के घर पर ईडी ने छापा मारा है। उनके चंदन नगर स्थित घर के बाहर सीआरपीएफ तैनात है। बताया जा रहा है कि गोलू अग्निहोत्री सोमवार को दुबई से इंदौर लौटे थे। ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ईडी की टीम उसी फ्लाइट में इंदौर आई थी, जिसमें गोलू अग्निहोत्री आए थे। जांच एजेंसियों ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के घर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इस जांच को उज्जैन में सटोरिए पीयूष चोपड़ा की गिरफ्तारी से जोड़ा जा रहा है। चंदन नगर थाना पुलिस को भी इस कार्रवाई के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। दरअसल, 14 जून 2024 को उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में 14.58 करोड़ रुपए नकद, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड बरामद किए गए थे। इसमें मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा था, जिसके पास से 500 रुपए के नोटों की 3000 गड्डियां, 7 किलो चांदी, और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई थी। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी थी। कमलनाथ के खास समर्थक माने जाते हैं गोलू अग्निहोत्री
विशाल (गोलू) अग्निहोत्री को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का खास समर्थक बताया जाता है। वे वर्तमान में इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2013 और 2018 में इंदौर-4 विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन दोनों बार टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ये खबरें भी पढ़ें – ED की कार्रवाई में 8 करोड़ रुपए फ्रीज:उज्जैन में सटोरियों से मिले 15 करोड़ रुपए के बाद एजेंसी की कई शहरों में छापेमारी करीब 6 माह पहले उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 15 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि जब्त की थी। इस कार्रवाई में मिली राशि को लेकर उज्जैन पुलिस ने ED को भी जांच में शामिल किया था। शनिवार को ED ने पंजाब सहित कुछ अन्य शहरों में जांच की। जांच में मिले 8 करोड़ रुपए को ED की टीम ने फ्रीज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आष्टा के गुल्लक वाले कारोबारी का सुसाइड:पत्नी फंदे से लटकी मिली; लिखा-ईडी अफसर ने कहा था, BJP में होते तो केस न होता सीहोर के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल पर 5 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। 7 पाॅइंट के सुसाइड नोट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसरों पर दबाव बनाकर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *