CM बोले-‘स्वर मेघ’ कार्यक्रम में आज अद्भुत प्रस्तुति हुई:हर जिले में पुलिस बैंड की कल्पना पूरी; बैंड वादकों को ₹10-10 हजार देने की घोषणा

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में सोमवार को पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया गया। पुलिस बैंड ने अपनी अद्वितीय धुनों और लयबद्ध प्रदर्शन से मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने पुलिस बैंड की प्रस्तुति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर जिले में पुलिस बैंड है। फील्ड में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को इनाम का प्रावधान है। इसमें और बढ़ावा देने की जरूरत है। इस पर काम किया जा रहा है। इस दौरान सीएम ने कोविड काल को याद कर पुलिस के योगदान की सराहना की। बैंड वादकों को 10 हजार रुपए प्रति व्यक्ति को देने की भी घोषणा की। हर जिले में पुलिस बैंड की थी कल्पना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘स्वर मेघ’ कार्यक्रम में आज अद्भुत प्रस्तुति हुई है। पुलिस कर्मियों ने देशभक्ति-जनसेवा के ध्येय वाक्य को अपनी आत्मा में उतारकर दिन-रात सुरक्षा और सेवा में लीन रहने का कार्य किया है। इसके लिए मध्यप्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को मैं सैल्यूट करता हूं और बधाई देता हूं। धीरे-धीरे हमारे सभी जिलों के पुलिस बैंड का गठन किया जाए। प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड की स्थापना बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन पुलिस की इच्छाशक्ति से यह कार्य सफल हुआ है। आजादी के बाद हर जिले में था पुलिस बैंड
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के समय में अधिकांश जिलों में पुलिस बैंड हुआ करता था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिसकर्मी रिटायर हुए, वैसे-वैसे पुलिस बैंड का अभाव बढ़ता गया। यह हमारे लिए चुनौती का विषय था। हमने यह प्रयास किया कि 15 अगस्त 2024 तक हमारे हर जिले में पुलिस बैंड प्रस्तुति दे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पुलिस ने उस चुनौती को पूर्ण किया और इसके परिणामस्वरूप इस बार हर जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी। इन देश भक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। ए मेरे वतन के लोगों…, दिल दिया है, जान भी देंगे…, मेरा रंग दे बसंती चोला…, ये देश है वीर जवानों का… जय हो…, कदम-कदम बढ़ाये जा…, मेरे देश की धरती, नन्हा मुन्हा राही हूं, देश का सिपाही…, वन्देमातरम्…, मां तुझे सलाम…, हिन्दुस्तान मेरी जान… जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। तस्वीरों में देखिए भोपाल पुलिस बैंड की प्रस्तुति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *