एनएच-46 पर हादसा, तहसीलदार ने घायल को पहुंचाया अस्पताल:कलेक्टर को रिसीव करने जा रहे थे, रद्द किया कार्यक्रम

शिवपुरी जिले के बदरवास में गुरुवार दोपहर एनएच-46 पर सड़क हादसे में घायल युवक को तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वे कलेक्टर को रिसीव करने जा रहे थे, लेकिन हादसा देख उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। घायल का बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना तहसील कार्यालय के पास हुई। अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दानवीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से खून निकल रहा था। दानवीर यादव दिगोध गांव का रहने वाला है और बदरवास से अपने गांव लौट रहा था। घायल को देख रद्द किया कार्यक्रम घटना के समय तहसीलदार प्रदीप भार्गव शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी को रिसीव करने के लिए बदरवास की सीमा पर जा रहे थे। दुर्घटना देखते ही वे रुक गए। उन्होंने घायल की हालत को देखते हुए कलेक्टर को रिसीव करने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और उसे अपनी कार में बैठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस कर रही जांच बदरवास पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *