छत्तीसगढ़ की पलक सिंह बनीं WPL अंडर-19 ‘स्पीड क्वीन’:देश के 7000 खिलाड़ियों को पछाड़ा, 106 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर जीता खिताब

छत्तीसगढ़ की अंडर-19 तेज गेंदबाज पलक सिंह WPL अंडर-19 ‘स्पीड क्वीन’ का खिताब मिला है। ये खिताब उन्हें महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ओर से आयोजित U-19 स्पीड क्वीन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मिला है। देशभर से करीब 7000 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। पलक सिंह ने नागपुर में आयोजित पहले चरण के ट्रायल में अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और दूसरे दौर के लिए क्वालिफाई किया। इसके बाद दिल्ली में आयोजित फाइनल राउंड में उन्होंने 106 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए प्रतियोगिता जीतकर WPL U-19 स्पीड क्वीन का खिताब हासिल किया।इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पलक सिंह को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों ने पलक सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *