नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. अंतरिक्ष की मौत…पिता बोले-रैगिंग-बुलिंग सह रहा था बेटा एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल के सुसाइड के बाद रैगिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्र के परिजनों ने सीनियर छात्रों की प्रताड़ना को मौत की वजह बताया है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. राम मंदिर में घुसे चोर, 3 लाख चोरी चंदन नगर क्षेत्र के सिंहासा गांव के राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह जब पुजारी मंदिर के ताले खोलने पहुंचे, तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद रहवासियों को सूचना दी गई और चंदन नगर पुलिस को बुलाया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. रावजी बाजार इलाके में नगर निगम की कार्रवाई नगर निगम की रिमूवल टीम ने गुरुवार को वार्ड-61 स्थित अमला रावजी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां नाले पर कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. एजेंसी को कारण बताओ नोटिस, ताप्ती परिसर देखने पहुंचे कमिश्नर पीएम आवास योजना अंतर्गत रंगवासा सिंदौडा स्थित ताप्ती परिसर पर गुरुवार को निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल पहुंचे। उन्होंने ताप्ती परिसर के फेस-1, फेस-2, फेस-3 की आवासीय इकाइयों को देखा। पढ़ें पूरी खबर… 5. क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग के तीन आरोपी पकड़े इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पूर्व में दर्ज मामले में फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 6. किसान का सुसाइड, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी खुड़ैल इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार रात में परिवार ने फंदे पर उनका शव देखा। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर… 7. एलिवेटेड कॉरिडोर का काम जमीन पर इंदौर में बनने जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शुरू हो गया है। एबी रोड से नवलखा तक बनने वाले 7.40 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पीडब्ल्यूडी (PWD) ने धरातल पर शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. किन्नर सपना गुरु ने इच्छा मृत्यु मांगी नंदलालपुरा क्षेत्र से जुड़े किन्नर गुरु सपना पर दो साल पुरानी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9. नाम बदलकर दोस्ती, हिंदूवादियों ने कराई एफआईआर हीरानगर पुलिस ने बुधवार रात रेप और धर्म परिवर्तन के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की है। पीड़िता हिंदू जागरण मंच के लोगों से मिली थी। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर मामले में आरोपी पर एफआईआर कराई है। पढ़ें पूरी खबर… 10. पार्षद चौकसे बोले- अमृत-2 आएगा तब कई इलाकों में पानी पहुंचेगा इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है। जनता उसे कैसे देखती है। इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू किया है। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर…


