एसएएफ स्ट्राइकर बना मंडला पुलिस प्रीमियर लीग चैंपियन:नक्सल उन्मूलन की खुशी में टूर्नामेंट, हेलमेट जागरूकता का संदेश

मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। इस रोमांचक मैच में एसएएफ स्ट्राइकर ने हेडक्वार्टर हाईफ्लेम को 28 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएएफ स्ट्राइकर ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। टीम की ओर से प्रकाश ने नाबाद 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हेडक्वार्टर हाईफ्लेम की तरफ से लोकेश और दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। शुरुआत से ही लड़खड़ाई पारी 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेडक्वार्टर हाईफ्लेम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 4 रन पर टीम के तीन विकेट गिर गए। लगातार विकेट गिरने के कारण टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 62 रन ही बना सकी। टीम की ओर से देबू ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। एसएएफ स्ट्राइकर के हरिओम बघेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 3 विकेट झटके और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। खुशी में किया आयोजन इस अवसर पर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मंडला, बालाघाट और डिंडौरी सहित पूरा मध्यप्रदेश अब नक्सल मुक्त हो चुका है। यह आयोजन दशकों बाद नक्सल उन्मूलन की खुशी में आयोजित उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक जंगलों में तैनात रहकर सेवा देने वाले पुलिस, हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, होमगार्ड और एसएएफ बटालियन के जवानों को खेल के माध्यम से अपने लिए समय और उत्सव मनाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था। हेलमेट के लिए जागरूकता एसपी ने यह भी बताया कि 15 दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हेलमेट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *