रूपनगर में तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 3 देसी पिस्तौल, 4 कारतूस और 1 किलो हेरोइन बरामद की

रूपनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर की गई। इस मामले में 1 फरवरी 2026 को थाना सिंह भगवंतपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज की गई है। यह अभियान डीआईजी रूपनगर रेंज के नेतृत्व और एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह, आईपीएस की निगरानी में चलाया गया। फील्ड ऑपरेशन को थाना सिंह भगवंतपुर के इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह और सीआईए रूपनगर के इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की टीम ने अंजाम दिया। जानिए कब कहां से गिरफ्तारी नशे के खिलाफ अभियान इस कार्रवाई के दौरान, रूपनगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत मिनी बाइपास के पास नाकाबंदी के दौरान तरणवीर सिंह उर्फ तनु को भी पकड़ा। उसके बैग से एक किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन मिली।एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी के निर्देशों पर गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *