जांजगीर-चांपा में 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाई:नाना-नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई, रात में सोने गई, तड़के फंदे पर मिली लाश

जांजगीर-चांपा जिले के कुथूर गांव में 8वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्रा की पहचान अंजलि पटेल (14) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिल्ली गांव की निवासी थी। उसके माता-पिता अन्य राज्य में काम करने गए हुए हैं और उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाई के लिए नाना-नानी के पास छोड़ा था। रात में सोने गई, तड़के झूलती मिली लाश जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात अंजलि खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे उसे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *