रायपुर में एक रात में 162 वारंटी पकड़े गए:5 साल पुराना आरोपी भी गिरफ्त में,पश्चिम जोन के अफसरों ने अलसुबह अपराधियों को पकड़ा

रायपुर पुलिस ने पश्चिम जोन में फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 162 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में 5 फरवरी 2026 को की गई। अभियान के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे,कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान थाना आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन थाना क्षेत्र के लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर तामीली की गई। अब पढ़े किन थानाक्षेत्र से कितने आरोपी पकड़े गए
इन केसों में वारंटी थे आरोपी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये वारंटी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में लंबे समय से फरार थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *