धमतरी में बोलेरो ने सब्जी विक्रेताओं को रौंदा:तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, टक्कर के बाद सड़की पर बिखरी सब्जियां

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक सड़क हादसे में तीन सब्जी विक्रेता महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दानी टोला चौक के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सब्जी बेच रही महिलाओं को रौंद दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना धमतरी जिले के दानी टोला चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन नहर नाका की ओर से शहर की तरफ आ रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिलाओं के ऊपर चढ़ गया। टक्कर के बाद सब्जियां सड़क पर बिखर गई हादसे में सब्जी का पसरा पूरी तरह बिखर गया और पास लगा एक लोहे का सूचना बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलेरो करीब 30 फीट की दूरी से ब्रेक मारकर सीधे सब्जी बेचने वाली महिला के ऊपर चढ़ गया था। घायल महिलाएं अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं की पहचान विद्या रात्रे, रेसमा और यामिनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *